Let’s travel together.

युवा मोर्चा करेगा पंचायत तक पौधारोपण : डॉ भूपेन्द्र नागर

0 147

देवेंद्र तिवारीसाँची रायसेन

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल में 25 अगस्त से 2 अक्टूबर तक हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। आयोजन को लेकर सांची नगर में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में अभियान को लेकर रोडमैप तैयार किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र नागर ने बताया कि हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान को लेकर प्रदेश भाजयुमो द्वारा पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ नागर ने बताया कि अभियान को लेकर ओबेदुल्लागंज में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में अभियान के तहत जिले में सरकारी स्कूल, सरकारी अस्पताल, प्राकृतिक स्थल, अन्य सरकारी दफ्तर प्रांगण, आंगनबाड़ियों को चिन्हित किया जाएगा । इन स्थलों पर पौधारोपण करने के साथ ही पौधे को देखने का संकल्प दिलाया जाएगा। अभियान का पहला चरण 11 सितंबर से 17 सितंबर तक रहेगा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है इस दिन भाजयुमो अधिक से अधिक पौधारोपण करेगी, इस तरह दूसरा चरण 18 से 25 सितंबर तक,जबकि तीसरा चरण 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा,जिले में भाजयुमो कार्यकर्ता द्वारा डेढ़ लाख पौधे रोपे जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सदस्य सोनल दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, विधान सभा प्रभारी मयंक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शुभम तोमर,जिला महामंत्री प्रभांशु भदौरिया, मंडल अध्यक्ष संदीप मीना सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी,पंचायत प्रभारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रैक्टर पर सवार होकर कलेक्टर  रोहित सिसोनिया ने स्वयं देखा पराली प्रबंधन का कार्य, आधुनिक कृषि यंत्रों का लिया जायजा     |     बदनावर मे वैष्णव बैरागी समाज का अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न     |     तरीके बदल गए आपातकाल तो आज भी लागू है ,लोकतंत्र में वर्चस्व की राजनीति विषय पर राष्ट्रीय परिचर्चा का आयोजन     |     स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल में किया राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ     |     जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय बालिका छात्रावास, औबेदुल्लागंज में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन     |     लालपुर में भव्य मड़ई मेला सम्पन्न, उमड़ी हजारों की भीड़     |     रायसेन के मिश्र तालाब घाट पर छठ महापर्व, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य     |     गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता, कभी भी ढह सकती है छत     |     पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, फिर भी खेतों में धधक रही आग     |     सीहोर श्यामपुर सड़क की मृत्यु पर दी श्रद्धांजलि,ये स्वाभाविक मृत्यु नहीं बल्कि एमपीआरडीसी द्वारा की गई हत्या है      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811