सत्येंद्र जोशी

रायसेन। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में एसडीओपी पुलिस अदिति सक्सेना द्वारा छात्रों को वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने की शपथ दिलाई गई। शपथ में यह भी कहा गया कि हम ना सिर्फ स्वयं धारण करेंगे बल्कि अपने दोस्तों और परीजनों को भी हेलमेट धारण कराएंगे।

स्वामी विवेकानंद कॉलेज में छात्रों को दी अपगुणों को त्यागने की सीख
सरकारी स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शहर कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ने कहा कि हर स्टूडेंट में अप गुण और सद्गुण दोनों ही होते हैं, आप अप गुण को त्यागें और सदगुणों को ग्रहण कर आगे बढ़े। वर्तमान युग बहुत फास्ट चल रहा है। बहुत ही कंपटीशन का दौर है। आपको फास्ट चलना होगा और अपनी आत्मरक्षा के लिए, सुरक्षा के लिए आगे बढ़ना होगा।

टीआई श्री सप्रे ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना होती है, तो आप तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस आपके साथ है। आप मेरा मोबाइल नंबर भी लिखें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी बताया।

टीआई श्री सप्रे में कॉलेज के छात्र छात्राओं से परिवार जैसा वातावरण कर उन्हें बहुत ही शानदार तरीके से जानकारी दी। हम बता दें आपके लिए कि 22 से 28 अगस्त तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अधिकारियों द्वारा निरंतर लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें हेलमेट पहन कर चलना है।