–सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर थाना प्रभारी ने 100 वाहन चालकों को बताएं यातायात नियम
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
जिले सहित सलामतपुर नगर में 22 से 28 अगस्त तक यातायात एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 के द्वारकाधीश मंदिर चौराहा सलामतपुर पर थाना प्रभारी ने लगभग 100 छोटे बड़े वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम की जानकारी देते हुए बताया कि अपने वाहन का बीमा होना अति आवश्यक है। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट होना बहुत जरूरी है। हेलमेट पहनने से 99% सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। यह बात अपने घर में अपने रिश्तेदारों को सभी को बताएं।और शासकीय स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि आज सभी के हाथ में एंड्रॉयड मोबाइल है। मोबाइल के जितने अच्छे परिणाम हैं उतने दुष्परिणाम भी हैं। मोबाइल में फालतू चीजें ना रखें। यदि हम समझदार होंगे तो निश्चित तौर पर भविष्य में होने वाले क्राइम से भी बच सकेंगे।

उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि आपके साथ यदि किसी भी प्रकार की कोई घटना हो रही है दुर्घटना हो रही है यदि कोई भी सता रहा है तो निश्चित तौर पर बेझिझक आप पुलिस को बताए। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने बच्चों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया।और इमरजेंसी नंबर 100 डायल व हेल्पलाइन नंबर 1090 बताया। और कहा कि किसी भी प्रकार का क्राइम होता है, तो पहले ही दिन पुलिस कंप्लेंट होना चाहिए। किसी भी प्रकार की घटना को नजर अंदाज ना करें। आज आप छोटी सी बच्चियां हैं। आपको भविष्य में बहुत आगे जाना है। डरना नहीं है। अपनी आत्मरक्षा के लिए लड़ना है।