रायसेन। जिले के सालेगढ़ प्राथमिक शाला के शिक्षक नीरज सक्सेना आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में यह सर्वोच्य सम्मान माना जाता है।
श्री नीरज सक्सेना मप्र के रायसेन जिले की सुल्तानपुर तहसील के दूरस्थ आदिवासी अंचल में शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक है।नीरज सक्सेना को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और निष्ठा को देखते हुए भारत के इस्पात मंत्रालय ने ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया था।
5 सितंबर को दिल्ली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में उन्हें सिल्बर मेडल और 50 हजार रुपये के केश रिवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।पूरे देश मे 46 शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इस सम्मान के लिये मप्र से दो शिक्षकों नीरज सक्सेना प्राथमिक शाला सालेगढ़ रायसेन और शाजापुर जिले के एक्सलेंस हायर सेकंडरी स्कूल के व्याख्याता ओमप्रकाश पाटीदार का चयन किया गया है।
