Let’s travel together.

रायसेन जिले की सोनिया कुमरे खेलेगी नीदरलैंड एवं बेल्जियम में हॉकी

0 236

सी एल गौर रायसेन

मप्र के रायसेन ज़िले के औद्योगिक शहर मंडीदीप की कुमारी सोनिया कुमरे नीदरलैंड एवं बेल्जियम में खेलेगी। प्रतिभावान खिलाड़ियों को अगले ओलंपिक के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विदेश दौरे की अनुभव यात्रा व मैचेस की सीरिज़ खेलने के लिए विदेश दौरे पर भेजा गया है। प्रतिभावान उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ियों में रायसेन की हॉकी खिलाड़ी कुमारी सोनिया कुमरे भी शामिल है। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की यह टीम भारत से रवाना होकर नीदरलैंड पहुँची है। टीम नीदरलैंड में 25 अगस्त से 5 सितंबर तक लीग मैचों की शृंखला खेलेगी। इसके साथ ही टीम 6 सितंबर से 10 सितंबर तक बेल्जियम में लीग मैचस खेलेगी।
उल्लेखनीय है कि ज़िले की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी कुमारी सोनिया कुमरे का चयन पूर्व में सेंटर फॉर एक्सिलेंस के लिए हुआ था। साथ ही सोनिया का चयन भारत सरकार की टॉप्स योजना के अंतिम चरण के चयन के लिए भी किया गया था। साथ ही कुमारी सोनिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता एवं खेलो इंडिया अंडर-21 राष्ट्रीय हॉकी लीग चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य हैं। वर्तमान में कुमारी सोनिया प्रतिष्ठित मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी एकेडमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। कुमारी सोनिया कुमरे की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, ज़िला हाँकी संघ के अध्यक्ष आलोक भार्गव, उपाध्यक्ष रिज़वान अली, दिनेश दाँगी, नरेंद्र सेन , सद्दाम खान, मनीष ने कुमारी सोनिया व उनके प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811