Let’s travel together.

पब्जी खेलते खेलते हुआ प्यार,फिर लिए सात फेरे,नैनीताल की युवती ने रायसेन के युवक से रचाया व्याह

0 362

विजयसिंह राठौड़

रायसेन।इस दुनिया मे कब किस को किससे प्यार हो जाये कुछ कहा नही जा सकता.. यू तो अपने ऑनलाइन गेम को लेकर ब्लैकमेलिंग, घर छोड़ना, अपने ही पैसे उड़ा देना और खुदकुशी कर लेना जैसे तमाम खबरें देखी और सुनी होगी। पर शायद यह नहीं सुना होगा कि ऑनलाइन गेम खेलते खेलते किसी को प्यार हो गया हो और दोनों ने शादी कर ली हो !

लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है मप्र के रायसेन जिले में दअरसल रायसेन के एक युवक को उत्तराखंड के नैनीताल की एक युवती से ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते-खेलते प्यार हो गया ओर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दो साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इनकी प्रेम कहानी तब सामने आई जब युवती के परिवार ने नैनीताल के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। नैनीताल की पुलिस अब जब रायसेन युवती को लेने पहुंची तो यहां युवती ने रायसेन से वापस जाने से मना कर दिया।

पब्जी खेलते खेलते हुआ प्यार..

रायसेन शहर के वार्ड 11 में रहने वाले युवक ने बताया कि वह लगभग ढाई साल पहले जब पब्जी गेम खेलता था उसी समय उत्तराखंड के नैनीताल में पढ़ने बाली शीतल से उसकी दोस्ती हुई थी। और कुछ दिनों के बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद एक दूसरे के कांटेक्ट नंबर लेकर वह व्हाट्सएप पर चैट करने लगे उसके बाद वीडियो कॉल किए और एक दूसरे को देखा शादी से पहले वह सिर्फ एक बार ही मिले थे उसके बाद उन्होंने 1 माह पहले भोपाल में शादी कर ली और साथ रहने लगे। वही युवती शीतल का कहना है कि वह नैनीताल में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी उसे भी पब्जी गेम खेलने का शौक था और गेम खेलते खेलते हैं रायसेन निवासी योगेश के संपर्क में आई लगभग ढाई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी कर ली।


नैनीताल पुलिस जब रायसेन पहुंची तो यहा स्थानीय पुलिस की मदद से रायसेन के वार्ड 11 में रहने वाले योगेश और शीतल को थाने में बुलाया। दोनों के बयान लिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी ने दोनों को समझाइश दी। नैनीताल की पुलिस युवती को अपने साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन शीतल ने जाने से मना कर दिया। उसने कहा, वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। वह बालिग हैं ओर उसने अपनी इच्छा से योगेश से शादी की है। उस पर किसी का कोई दबाव नहीं है। इस बात पर नैनीताल पुलिस राजी हो गई और युवती को लिए बिना ही नैनीताल उत्तराखंड वापस लौट गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |     रंजना भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता     |     सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811