Let’s travel together.

बाढ़ प्रभावित ग्राम गिरवर पहुंचे कलेक्टर तथा एसपी, जलभराव की स्थिति का लिया जायजा

0 39

- Advertisement -

कलेक्टर के निर्देशन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तत्परता से किया जा रहा है राहत और बचाव कार्य

रायसेन।कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम गिरवर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा की तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा भी साथ रहे।


जिले में बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपनी टीम के साथ तत्परता से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों द्वारा अपनी टीमों के साथ मोटरबोट के माध्यम से बाढ़ प्रभावित गॉवों में पहुंचकर लोगों को भोजन के पैकेट सहित अन्य राहत सामग्री वितरित की जा रही है। साथ ही चिकित्सकों द्वारा भी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ग्राम गुलगांव में कलेक्टर के निर्देश की की आबकारी पुलिस ने की कार्रवाई,अवैध शराब को किया जप्त     |     66 बुजुर्गों को कामाख्या शक्ति पीठ असम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के लिए हारफ़ूलों से स्वागत कर किया रवाना     |     एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला:उज्जैन में नाबालिग से गैंगरेप की घटना पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सां     |     खेलो एम पी यूथ गेम्स की मशाल रैली सम्पन्न     |     गांव में शराब बंद करने वनगवा की महिलाओं ने सड़क पर आकर जताया विरोध     |     स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर चौधरी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया प्रबुद्ध जन नागरिकों का शाल श्रीफल के साथ सम्मान     |     पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व पहुंचे राहुल गांधी की सभा में 5000 से अधिक कार्यकर्ता     |     दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवारजनों की मदद के लिए आगे आया एसबीआई     |     सवारियां मना करती रहीं लेकिन शराब के नशे मेें धुत्त ड्रायवर ने पलटा दिया ऑटो, पांच घायल     |     TODAY:: राशिफल रविवार 01 अक्टूबर 2023     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811