Let’s travel together.

बेतवा का तांडव,क्षेत्र को लिया अपनी आगोश में ,सड़कों पर पहुंची बेतवा,आवागमन किये बन्द

0 238

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

बेतवा का तांडव जारी है बेतवा अब नदी छोड सड़कों तक पहुंच गई है जहां देखो पानी ही पानी दिखाई दे रहा है खेत सड़क खलिहान घरों तक पहुंच चुकी है बेतवा ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है जिससे हर कोई परेशानी उठाने पर मजबूर हो गया है सांची से विदिशा रायसेन का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है पुलिस लगातार रात दिन लोगों की सुरक्षा करते दिखाई दे रही है बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालने में पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं। नायब तहसीलदार ने किया क्षेत्र में जलभराव का दौरा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी।

जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से बेतवा पूरी तरह उफ़ान पर पहुंच गई तथा बेतवा की बाढ़ ने अनेक गांवों को घेर रखा है वहीं सांची का सड़क संपर्क पूरी तरह विदिशा रायसेन से टूट चुका है बेतवा का उफान ग्राम मेढकी तक पहुंच गया तथा सड़क पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है ग्राम पिपरिया खुर्द बिलोरी नोनाखेडी सहित अन्य गांवों को चारों ओर से घेर लिया है तथा ग्राम मांची नागोरी तक तांडव मचा दिया इसके बाद विदिशा रोड़ से बेतवा आर पार हो गई जिससे सांची रायसेन सांची विदिशा का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है ।

पुलिस लगातार चौकस रहकर बाढ़ के पानी में घुसने रोकना पड़ रहा है परन्तु लौग पुलिस की रोकथाम को धता बताकर अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे हैं चाहे बसें हो ट्रक हो जीपकार बाइक सभी वाहन चालक पुलिस को ठेंगा दिखाने में पीछे नहीं दिखाई दे रहे हैं जिससे कभी भी किसी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता । दूसरी ओर हलाली बांध के पानी ने आसपास गांवों में तांडव मचा रखा है नीनोंद सरकार जैसे अनेक गांवों हलाली बांध की चपेट में आ चुके हैं जहां लगातार प्रशासन चौकन्ना बना हुआ है बाढ का पानी लगातार बढ़ रहा है जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है तथा भयभीत भी हो रहे हैं आज नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी।इसी के साथ उन्होंने मेढकी क्षेत्र का दौरा किया तथा लोगों से बाढ़ के पानी में जान जोखिम में न डालने की अपील की तथा बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी इसके पश्चात उन्होंने सांची विदिशा मार्ग पर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी । हालांकि बढ़ती बाढ़ से प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। लोगों से अपने अपने घरों में रहने की सलाह दी है जिससे सुरक्षित रह सके ।

वहीं गुलगांव में तालाब भी उबाल पर पहुंच गया है बताया जाता है कि गुलगांव तालाब भी पूरी तरह भर गया है जिसके उबलने से गुलगांव में भी परेशानी खड़ी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है । चारों तरफ़ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है जिससे खेतों में खड़ी किसानों की फसलें तो पूरी तरह चौपट बताई जा रही है जिससे किसानों में भी चिंता बढ़ गई है। वहीं बाढ़ के पानी में से गुजरने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी जिससे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी दिखाई देने लगी । लगभग दो किमी तक छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई । पुलिस ने यह क़दम सुरक्षा की दृष्टि से उठाये है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811