Let’s travel together.

वागेश्वर धाम के आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री सहित दो शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग

0 188

प्रीतम के नेतृत्व में प्रदर्शन सौंपा उपरांत सौंपा पुलिस को ज्ञापन
-बीडी शर्मा और नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी
संजय बेचैन शिवपुरी
पिछले दिनों भाजपा से निष्कासित उमा भारती के करीबी प्रीतम लोधी के नेतृत्व में सोमवार को द्वारा पिछोर में एक आक्रोश रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया गया और पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस प्रदर्शन में प्रीतम लोधी भाजपा का भगवा उतार कर बसपा के रंग की नीली स्वाफी में नजर आए। ज्ञापन में पिछोर के दो शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज करने और गजौरा पिछोर के पाक्सो एक्ट के आरोपी शिक्षक राजेश पाठक को जल्द सजा दिलाने की मांग सहित वागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर केस दर्ज करने जैसी मांगों को शामिल किया गया।
इस दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पिछोर में कल से ही कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। इस रैली में प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग बुलाए गए थे। रैली का आगाज पिछोर के अवंतीबाई चौक से शुरु किया गया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व प्रीतम लोधी सहित लोधी समाज के कई नेता कर रहे थे। यहां बता दें कि प्रदर्शन को लीड कर रहे प्रीतम लोधी के िालाफ इस समय करीब 43 से अधिक आपराधिक मुकदमे शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सहित अन्य थानों में दर्ज हैं। इस रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को विशेष तौर पर टारगेट किया गया। इनके और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शनकारियों ने अपना गुस्सा निकाला।
आज नगर पिछोर में लोधी समाज तथा अन्य समाजों के लोगों द्वारा वाचरोन चौराहे पर स्थित रानीअवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस रैली में जिसमें हजारों की सं या में जन समुदाय मौजूद था इसके उपरांत थाना पिछोर में आकर एक ज्ञापन भी पुलिस प्रशासन को सौंपा जिसमें मनीराम लोधी नामक किसान के हस्ताक्षर हैं।
-ज्ञापन में यह रहीं प्रमुख मांग-
ज्ञापन में बलात्कारियों और पाखंड यों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रमुख रूप से 5 बिंदु शामिल किए गए जिनमें सागर जिले के बंडा में लोधी समाज की नाबालिक 11 वर्षीय बालिका के साथ अरुण मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा किए गए बलात्कार को मुद्दा बनाया गया और आरोपी के घर को बुलडोजर से ढाई जाने की मांग की गई, शिवपुरी के खनियाधाना अंतर्गत हाई स्कूल गजोरा में पदस्थ शिक्षक राजेश पाठक निवासी पिछोर द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ पुस्तकालय में छेडख़ानी करने के मामले में उसे गिर तार कर घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री द्वारा व्यास पीठ से की गई टिप्पणियों को आपत्तिजनक बताते हुए उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग भी इस ज्ञापन में शामिल की गई, इसके अलावा लेख किया गया कि शिवपुरी जिला सहित पूरे प्रदेश में अशांति और अराजकता का माहौल निर्मित हुआ है, इसका जि मेदार साकेत पुरोहित शिक्षक प्राथमिक विद्यालय गढऱोली तथा शिक्षक सुशील शर्मा को बताते हुए उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई। इनके विरुद्ध पुलिस को अलग.अलग ज्ञापन भी सौंपे गए, जबकि एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम प्रशासन को दिया गया जिसमें उक्त सभी बिंदु समाहित थे।

दबाव में आई पुलिस: प्रीतम से ज्ञापन लेते ही पुलिस ने दो लोगोंं के खिलाफ दर्ज किया केस

पिछोर में आज ज्ञापन सौंपने आए प्रदर्शन कारियों के साथ प्रीतम लोधी भी मौजूद रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकरियों की मांग पर शिक्षक साकेत पुरोहित और शिक्षक सुशील शर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई। टीआई का कहना है कि भडकाऊ पोस्ट डालने की शिकायत पर उक्त दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इधर वागेश्वर धाम के आचार्य पं धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने यह कह कर मना कर दिया कि ये दूसरे जिले का मामला है जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

प्रीतम की अगुआई पर पुलिस की चुप्पी पर सवाल

हाल ही जिस प्रीतम लोधी के विरुद्ध शिवपुरी जिले के विभिन्न थानों मेें धारा 153ए सहित अन्य आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किए हैं साथ ही प्रीतम के खिलाफ पूर्व से अपराधों की ल बी फेहरिस्त भी पुलिस के संज्ञान में उसके बावजूद प्रीतम को पुलिस द्वारा कार्रवाई की जद मेें न लेना कई सवालों को खड़ा कर रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे ही मामले में पुलिस दिनारा में आरोपी आजाद लोधी को घर से पकड़ लाई मगर प्रीतम पर आधा दजर्न केस हाल ही दर्ज होने के बावजूद उसको पुलिस थाने के बाहर से कार्रवाई से अछूता कैसे रखा गया। पिछोर पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे दिखाई दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811