Let’s travel together.

सलामतपुर की निचली बस्तियों में भराया पानी, ग्रामीणों को सुरक्षा की दृष्टि से रुकाया सरकारी स्कूल में

0 257

पंचायत ने पीड़ितों के खाने की करी व्यवस्था

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
24 घंटे से लगातार बारिश होने के कारण सलामतपुर, रातातलाई क्षेत्र की निचली बस्तियों में पानी भरा गया है। यहां निवास कर रहे रहवासियों को सुरक्षा की दृष्टि से सलामतपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में रुकाया गया है। जहां पर सभी के खाने पीने की व्यवस्था सुनारी सलामतपुर पंचायत द्वारा की जा रही है। रातातलाई नाले का पानी रहवासी क्षेत्र के घरों में कमर-कमर तक घुस गया। और सुनारी रोड व राजीवनगर में भी बारिश का पानी घर मे घुसने की वजह से लोग रात भर परेशान होते रहे। सुबह जानकारी मिलते ही सांची जनपद सीईओ प्रदीप छलोत्रे, प्रवीण त्रपाठी सुनारी सलामतपुर सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह राजपूत, रातातलाई सरपंच रघुवीर मीणा, सुनारी सचिव सीताराम अहिरवार व रोजगार सहायक ओमप्रकाश अहिरवार मौके पर पहुंच गए और घरों में फसे हुए रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं घोड़ापछाड़ नदी भी विकराल रूप में चारों तरफ फेल गई है। जिसकी वजह से भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 तक पानी पहुंच गया है। जिसकी वजह से भोपाल विदिशा हाइवे रोड कुछ घंटे के लिए बंद हो गया। जो रात 8 बजे तक पानी कम होने के बाद खुल सका।तेज़ बारिश के कारण सलामतपुर, दीवानगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही बिजली गायब थी। जो रात 8:30 तक आई। जिले में 13 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश होने से कई जगह नदी-नालों में पानी पुल-पुलियों, रपटें से ऊपर बह रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी है । रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील की है। साथ ही पुल-पुलियों पर पानी होने की स्थिति में उसे पैदल अथवा वाहनों से पार नहीं करने का भी अनुरोध किया है।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811