Let’s travel together.
nagar parisad bareli

दिनारा टोल टैक्स पर अवैध वसूली को लेकर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यूपी के पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी

0 65

– शिवपुरी-झांसी मार्ग पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली को लेकर विरोध दर्ज कराया

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

जिले के शिवपुरी-झांसी बॉर्डर पर स्थित दिनारा टोल टैक्स पर परिवहन विभाग द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली को लेकर उत्तर प्रदेश के ट्रक ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया और यहां पर चल रही अवैध वसूली को लेकर बैरियर पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश झांसी से आए ट्रक ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यहां पर पूर्व सूचना के आधार पर धरना देने के लिए टेंट भी लगा दिया लेकिन पुलिस थाना दिनारा ने इसे हटवा दिया। लेकिन इसके बाद भी यूपी के ट्रांसपोर्टर्स एकत्रित हुए नारेबाजी की परिवहन विभाग पर ट्रक ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अवैध वसूली के आरोप लगाए।
इन पदाधिकारियों का कहना था कि इस चेक पोस्ट पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जाती है और इस अवैध वसूली को ना देने वालों को रोका जाता है। प्रति चालक ट्रक से यहां पर 500 से 1000 हजार रुपए लिए जाते हैं। इस संबंध में पूर्व मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन उसके बाद कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए उन्होंने यहां बुधवार को धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था लेकिन इस धरना प्रदर्शन के दौरान टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद यहां एकत्रित ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैरियर पर चलने वाली अवैध वसूली को लेकर हंगामा किया और नारेबाजी की। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर आ गए और पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान यहां पर प्रतिनिधिमंडल ने अपना आक्रोश जताया। ट्रक ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि चेक पोस्ट पर अवैध वसूली की जाती है। जो ट्रक चालक अवैध वसूली का पैसा नहीं देते उनसे अभ्रद व्यवहार किया जाता है। ट्रांसपोर्टस ने बताया कि उन्होंने इस वसूली की पूर्व में देश के प्रधानमंत्री और मप्र के मुख्यमंत्री से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए उन्होंने यहां धरना प्रदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811