Let’s travel together.

रायसेन में रेस्क्यू ऑपरेशन:पानी में फंसे 6 लोगों को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

0 256

शिवलाल यादव

रायसेन।शहर सहित रायसेन जिलेभर में लगातार मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर आ जाने के कारण अब बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। वही रायसेन शहर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम बारला कटसारी और कटारिया के खेतों में किसान फंस गए। जिनको जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बरला निवासी जगदीश सिंह, किशन लाल, हल्की बाई, बबलू, हल्के, और शिवम यह सभी लोग अपने खेतों में फंस गए थे ।सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने पहुंचकर होमगार्ड जवानों की मदद से नाव बोट द्वारा सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है ।हम आपको बता दें सांची मार्ग पर स्थित बेतवा और कोड़ी नदी उफान पर चल रही है। जिसका पानी आसपास खेतों मैं भर जाने से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं ।इसी बाढ़ के पानी में यह सभी लोग फंस गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811