Let’s travel together.

शुभ संयोग और उदया तिथि में भाई बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन

0 170

बहनो ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

रक्षा बंधन का त्योहार बड़े ही उत्साह और सादगी से मनाया गया।भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन गुरुवार को शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। और आज भी मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों में रक्षा सूत्र का धागा बांधा व मिठाइयां खिलाईं। भाइयों ने भी बहनों को गिफ्ट दिए।


इस बार राखी बाजार में भी महंगाई का साया नजर आया, अन्य पिछले वर्षों के मुकाबले राखी के दाम भी काफी बढ़ गए। लेकिन इस पर्व को मनाने के लिए बहनों ने महंगाई की बिना चिंता करते हुए जमकर राखी खरीदी।रक्षाबंधन का त्योहार प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा का मान दो दिन का था, गुरुवार को पूर्णिमा सुबह 10 बजकर 34 मिनट से शुरू हुई। इस कारण कुछ लोगों ने गुरुवार को ही राखी का त्योहार मनाया।

वही उदया तिथि, शुभ मुहूर्त अनुसार अधिकांश लोग शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाएंगे। दरअसल रक्षाबंधन भाई-बहन का सबसे बड़ा पर्व है, इस दिन बहन भाई की कलाई में राखी बांधती है, यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। बहन अपने भाई के दीर्घायु तथा तथा सुख समृद्धि की कामना करती हैं, भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811