Let’s travel together.

ऐतिहासिक सुरवाया की गढ़ी को जाने वाले रास्ते की हालत खराब

0 107

– गांव के अंदर गढ़ी तक जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे

– पहुंच मार्ग को सुधारने की मांग

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी से 20 किमी दूर झांसी मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक सुरवाया की गढ़ी को जाने वाले रास्ते की इस समय हालत खराब है। फोरलेन हाईवे से गांव के अंदर गढ़ी तक जाने वाला रास्ता पूरा कीचड़ भरा है। साथ ही पूरे मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। ऐतिहासिक सुरवाया की गढ़ी प्राचीन स्थल है और इसकी देखरेख का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग भोपाल मंडल द्वारा किया जाता है इसके बाद भी इस गढ़ी को जाने वाले मार्ग की हालत खराब होने से पर्यटकों में निराशा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गढ़ी के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यहां पर ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आए इसलिए यहां पर पहुंच मार्ग को सुधारा जाए। साथ ही गढ़ी व इसके आसपास विद्युत की व्यवस्था भी की जाए।

9-10 शताब्दी में कराया गया था निर्माण-

सुरवाया गांव के पास यह ऐतिहासिक गढ़ी है। जानकारों का कहना है कि इसका निर्माण सहस्त्रवर्धन के गुरु पुरंदर ने शिव मत की शिक्षा देने के लिए 9-10 शताब्दी में कराया था। बताया जाता है कि जब भारत पर मुगलों ने आक्रमण किया तो इस गढ़ी को बचाने के लिए इसे मिटटी से ढक दिया गया था। इसके बाद सिंधिया शासन काल के दौरान 1916 में माधवराव प्रथम ने 9280 रुपए खर्च कर इसका जीर्णोद्धार कराया था।

गढ़ी के अंदर है शिव मंदिर-

इस गढ़ी के अंदर एक शिव मंदिर है। यह मंदिर ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस मंदिर की कला और स्थापत्य बेहद सुंदर है जबकि मंदिर काफी प्राचीन है लेकिन फिर भी काफी प्रेरणादायी है। यह गढ़ी वास्तव में दर्शनीय है। गढ़ी एक सभागार है जो पूरी तरह से पत्थरों से निर्मित है। इस समय बारिश के दौर में इस गढ़ी के देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। लेकिन गांव के अंदर का रास्ता खराब होने के कारण पर्यटकों में नाराजगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कार्यालय में उत्साह से मनाया गया पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम     |     संगठन में ही शक्ति है के नारे के साथ हुआ एसबीआई बैंक अधिकारी संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन     |     सांची विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित,म्यांमार के 03 विदेशी छात्रों ने भी किया रक्तदान     |     केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में भोजन के लिए मची मारामारी, प्लेट और खाने के लिए टूट पड़े लोग     |     एस.ए.टी.आई. पॉलिटेक्निक, विदिशा के कर्मचारियों का आज 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय     |     सिमरोदा स्कूल में ताले लगने का मामला गरमाया,5 शिक्षक मिले नदारद     |     संस्कारयुक्त शिक्षा से ही मानव जाति का कल्याण व क्षेत्र का विकास संभव – उप मुख्यमंत्री     |     रीवा के रचनाधर्मियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही है पहचान – उप मुख्यमंत्री     |     आग का कहर जारी, गीदगढ़ में 7 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, 1 महीने में आगजनी की पांचवीं घटना     |     गीदगढ़ के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811