Let’s travel together.

पिपरसमां मंडी में हुआ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम

0 110

अंकुर अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
मुख्यमंत्री ने अंकुर अभियान के लिए दी बधाई

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

अंकुर अभियान के तहत पिपरसमा मंडी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर लाइव वीडियो टेलीकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्वालियर और चंबल संभाग के 8 जिलों में पौध-रोपण कार्यक्रमों को वर्चुअली संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 28 जुलाई से आरंभ पौधरोपण महाअभियान में शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 59 हजार 442 पंजीयन होने पर शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअली कार्यक्रम को देखा और सुना। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सभी आमजन से भी अपील की है कि वे अंकुर अभियान के तहत पौधा लगाकर वायुदूत ऐप पर फोटो अपलोड करें।
किसान एप के बारे में दी जानकारी किसान खुद से फसल गिरदावरी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एमपी किसान ऐप के माध्यम से जानकारी भर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान राजस्व निरीक्षक किसान ऐप के बारे में जानकारी दी गई।

ऊर्जा साक्षरता अभियान के बारे में जानकारी दी गई
नोडल अधिकारी ऊर्जा साक्षरता अभियान सुश्री निकिता तामरे ने ऊर्जा साक्षरता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्ले स्टोर से उषा ऐप डाउनलोड करें। उसमें रजिस्ट्रेशन के बाद 11 मॉड्यूल्स में आने वाले प्रश्नों के जवाब दें और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811