Let’s travel together.

सद्गुरु जग्गी वासुदेव रायसेन पहुँचे, स्वास्थ्यमंत्री,कलेक्टर,एसपी ने किया स्वागत

0 179

रायसेन ।मिट्टी बचाने 24 देशों की मोटरसाइकिल से 30,हजार किलोमीटर यात्रा कर भारत पहुंचे,मे 100 दिन की बाइक यात्रा के दौरान 80 वे रोज रायसेन गोपालपुर बायपास जोड़ पहुंचे, सद्गुरु जग्गी वासुदेव का गोपालपुर पर स्वास्थ्य मंत्री से लेकर कलेक्टर एसपी और छात्रों नागरिकों ने फूलमालाएं पहनकर किया जोरदार स्वागत
रायसेन।मिट्टी बचाओ अभियान के अंतर्गत सद्‌गुरु जग्गी वासुदेव की आगवानी के लिए जिला व पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि सब एक लाइन में खड़े नजर आए।
रायसेन शहर के भोपाल रायसेन गोपालपुर बायपास जोड़ के नजदीक चिलचिलाती धूप में सद्गुरु जग्गी वासुदेव की बैंडबाजों के बीच अगवानी करने के लिए प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल सहित सांची जनपद अध्यक्ष एस मुनियन जमना सेन दिनेश अग्रवाल, मनोज रानी कुशवाह सहित सैकड़ों की संख्या में शहर के लोग सड़क के दोनों ओर लाइन लगाकर खड़े हुए थे।करीब आधा घंटे के इंतजार के बाद तेज रफ्तार पुलिस वाहनों के काफिला आया । पुलिस वाहनों के पीछे सद्गुरु बाइक से मिट्टी बचाओ अभियान के तहत बाइक से यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे हेलमेट लगाए हुए थे। पांच मिनट बाइक खड़ी कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और रायसेन बायपास रोड से भोपाल के लिए रवाना हो गए। उनकी बाइक के पीछे मिट्टी बचाओं के नारे लिखी हुई कारों को काफिला चल रहा था।लोग अपने हाथों में प्रतीक चिन्ह और फूल लिए हुए थे


गोपालपुर बायपास तिराहे पर स्वागत के लिए पंडाल बनाया गया था। वहां ग्रामीण लहंगी लोकनृत्य कर रहे थे। सद्गुरु के नगर आगमन कि यादें चिर-स्थाई बनाने के लिए लोगों ने मोबाइल से फोटो लिए और सेल्फी भी लीं। इस दौरान कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश शाहवाल,जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम एलके खरे,तहसीलदार अजय प्रतापसिंह पटेल, नगरपालिका सीएमओ धीरज शर्मा भी मौजूद रहे।

सद्गुरु के आगमन को लेकर गोपालपुर तिराहे पर कलेक्टर और एसपी ने खुद लोगों को लाइन में खड़ा किया। स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी बांधी गई रस्सी के पीछे आकर खड़े हो गए थे। वहां मौजूद सभी लोग अपने हाथों में प्रतीक चिन्ह और फूल लिए हुए थे।जैसे ही वह गोपालपुर पर अपनी बाइक से पहुंचे तो स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने उनका शाल श्रीफल से स्वागत किया, वही रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा भी उन्हें एक पौधा भेंट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811