Let’s travel together.

विधि-विधान से हुआ श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान का पूजन,उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्दालुओं का सैलाब

0 126

वर्ष में एक बार नागपंचमी पर्व की मध्यरात्रि 12 बजे पट खुले

हेमेंन्द्रनाथ तिवारी

उज्जै्न। श्री महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष शिखर पर स्थित श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट साल में एक बार 1 अगस्त की रात्रि को खुले। श्री महाकालेश्वर भगवान के मंदिर के शीर्ष पर स्थित श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट खुलने के पश्चात श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत विनीत गिरी जी एवं मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, मध्यप्रदेश धार्मिक मेला एवं मठ-मंदिर समिति के अध्यक्ष माखन सिंह चौहान, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय , श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा प्रथम पूजन व अभिषेक किया गया। श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान की प्रतिमा के पूजन के पश्चा‍त वहीं गर्भगृह स्थित शिवलिंग का भी पूजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811