Let’s travel together.

हरियाली अमावस्या पर गुरु पुण्य नक्षत्र,करे पितरों का श्राद्ध और तर्पण

0 102

इस बार हरियाली अमावस्या पर गुरुवार और गुरु पुण्य नक्षत्र है, जिसके कारण हरियाली अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने के साथ मां लक्ष्मी और विष्णु जी की कृपा भी मिलेगी। दरअसल अमावस्या का प्रारंभ इस बार बुधवार को रात 9 बजे होगा और गुरुवार को रात 11 बजे अमावस्या समाप्त होगी। इस दिन गुरुवार को गुरु पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रहेगा।

इन योग में भगवान की अराधना और पितरों का तर्पण बहुत ही फलदायी माना जाता है। सावन में यह अमावस्या आती है, इसलिए इसे हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पितरों की याद में पेड़ पौधे लगाना भी विशेष फलदायी है।

सावन और विष्णु भगवान की कृपा पाने के लिए इस दिन शिवलिंग की पूजा भी की जाती है। गुरुवार को विष्णु जी की पूजा में जिस तरह चने की दाल और बेसन के लड्डू और गुड़ का भोग लगता है, उसी तरह आप शिवलिंग पर भी ये चढ़ा सकते हैं। इस तरह आपको भगवान शिव, विष्णुजी और माता लक्ष्मी तीनों की कृपा मिलेगी।

इस तरह करें अमावस्या की पूजा
अमावस्या की तिथि खासतौर पर पितरों की तिथि होती है। इस दिन पितरों के नाम का दान किसी गरीब इंसान को करना चाहिए। इसके अलावा उनके नाम का भोग निकालकर भोजन भी किसी गरीब व्यक्ति को कराना चाहिए। इससे पितर संतुष्ट होते हैं और घर को धनधान्य से भर देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आईडीबीआई बैंक का कांग्रेसियों ने किया घेराव     |     अवैध प्लाटिंग में हो रहा था बोर खनन ओर पहुंच गए तहसीलदार     |     बाइक कार को टक्कर मारते मकान से टकराया ट्रेलर वाहन दो घायल बड़ा हादसा टला     |     लोकल औद्योगिक परिवहनकर्ता वाहन चालकों की अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |     चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, दीवानगंज क्षेत्र में भक्ति का माहौल, भव्य कलश यात्रा आज     |     कयामपुर पहाड़ पर भीषण आग गांव तक पहुंची, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना     |     गर्मी बढ़ते ही क्षेत्र में गहराया जल संकट, कई गांवों में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर बड़ा हादसा, 14 चक्का ट्रक पलटा, ड्राइवर-क्लीनर गंभीर घायल     |     बेगमगंज में बड़ा हादसा टला,नशे में ट्रक चालक ने तोड़ी ब्रिज रेलिंग     |     गैरतगंज मंडी में पत्थर लगाकर किसानों की उपज चुरा रहा था व्यापारी, किसानों के हंगामे के बाद लाइसेंस निलंबित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811