Let’s travel together.

भगवान श्री महाकालेश्वर ने चन्द्रमौलेश्वर के रूप में अपने भक्तों को दिए दर्शन

0 109

महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह में निकली सवारी

हेमेंद्रनाथ तिवारी

उज्जैन।बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिणमुखी भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में आज भगवान श्री महाकालेश्वर ने चन्द्रमौलेश्वर के रूप में अपने भक्तों को दर्शन दिए।
*श्री महाकालेश्‍वर भगवान पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर और हाथी पर श्री मनमहेश के स्वरूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलें।


सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के कोटितीर्थ कुंड के पास स्थित सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का विधान से पूजन-अर्चन हुआ,उसके बाद भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलें। जैसे पालकी मंदिर के मुख्य द्वार पर आई सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने पालकी में

विराजित भगवान महाकाल को सलामी दी। उसके बाद सवारी परंपरागत मार्ग से होते हुए क्षिप्रातट रामघाट पर पहुंची। जहा पर भगवान श्री महाकाल का क्षिप्रा के जल से अभिषेक एवं पूजन किया। पूजन-अर्चन के बाद सवारी निर्धारित मार्गो से होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811