Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय में सांची विधानसभा अनुशासन समिति की बैठक आयोजित

0 94

भीतरघात एवं पार्टी विरोधी काम करने वालों पर होगी कार्रवाई, समिति के पास पांच दर्जन नाम सामने आए

सी एल गौर  रायसेन

जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में शुक्रवार को सांची विधानसभा क्षेत्र की अनुशासन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारीयो ने भाग लिया । बैठक में निर्णय लिया गया कि सांची विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के खिलाफ काम करने वाले भीतरघातीयों पर कार्रवाई हो साथ ही विचार विमर्श किया गया की चुनाव के दौरान जिन लोगों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहकर पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है उनके ऊपर पार्टी एक्शन ले सांची विधानसभा क्षेत्र 142 अनुशासन समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वालों और भीतरघात करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा, हमारे पास अभी तक सांची विधानसभा क्षेत्र से लगभग पांच दर्जन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के नाम आए है, जिसे हम पार्टी नेतृत्व एवं जिला अनुशासन समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले भीतरघातीयों को लिखित में नोटिस देकर एक सप्ताह का समय अपना पक्ष रखने के लिए दिया जा गया है यदि एक सप्ताह के भीतर वह अपना पक्ष अनुशासन समिति के समक्ष नहीं रखते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। अनुशासन समिति की बैठक में संयोजक भूपेंद्र सिंह वर्मा, सहसंयोजक भागचंद चौरसिया, सहित सदस्यों में गंगाराम चौकसे तीरन सिंह बघेल, द्वारका प्रसाद लोधी बैठक में मौजूद थे। श्री वर्मा ने बताया कि इस आशय की सूचना की प्रतिलिपि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, संभागीय संगठन मंत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष, जिला अनुशासन समिति के संयोजक की ओर प्रेषित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811