Let’s travel together.

संजय दुबे उर्फ संजू महाराज बकस्वाहा ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष मनोनीत

0 241

बकस्वाहा छतरपुर से अभिषेक असाटी

बकस्वाहा ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष के पद पर पंडित संजय दुबे उर्फ संजू महाराज को मनोनीत किया गया है । जानकारी के मुताबिक छतरपुर पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुन्देला एवं छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी( पज्जन चाचा), नीरज दीक्षित ,नातीराजा साहब, एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लखनलाल पटेल ,कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अनीश खान,अदित सिंह, प्रदेश सचिव गगन यादव एवं जिले के समस्त शीर्ष नेतृत्व जिले के प्रभारी नारायण प्रजापति और रामसिया भारती एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया । संजय दुबे जी का राजनैतिक कैरियर 1995 से प्रारंभ हुआ 1995 में यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं सन् 2000 मैं यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रहे और सन 2000 मे ही सामाजिक संगठन जय मां शारदा युवा मंडल खेर माता समिति के अध्यक्ष बने 15 वर्षों से अध्यक्ष पद पर वर्तमान तक कार्यरत है। 2015 से जिला कांग्रेस कमेटी में 2021 तक जिला सचिव के पद पर कार्यरत रहे ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता एवं जन हितेषी आंदोलनों में सक्रिय भूमिका रही ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक के मुद्दों को लेकर समय-समय पर अपनी पार्टी से बात करते रहे। बक्सवाहा ब्लॉक के कांग्रेसी युवाओं द्वारा बताया कि संजय दुबे एक ऐसे नेता है जो हमेशा से ही सरल स्वभाव और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं । कांग्रेसी युवा सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि संजय दुबे जी एक ऐसे नेता है जो हमेशा से ही युवाओं और असहाय जनता के मुद्दों को शासन के समक्ष रखते रहे हैं। संजय दुबे ने बताया कि हमारे राजनैतिक गुरु छतरपुर पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला उर्फ मुन्ना राजा है संजय दुबे ने बताया आज मैं जहां भी हूं वहां पहुंचने में मुन्ना राजा जी का विशेष सहयोग रहा है मुन्ना राजा जी ने राजनीतिक जीवन में हमेशा ही मेरा मार्गदर्शन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811