Let’s travel together.

बढ़ रही रोहित शर्मा-अजिंक्य रहाणे की उम्र कौन होगा भारत का अगला टेस्ट कप्तान

93

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। उसके बाद भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए श्रीलंका रवाना होगी। फिर आईसीसी विश्व कप है, लेकिन सवाल ये है कि रोहित शर्मा के बाद टीम का अगला कप्तान कौन होगा।

दिग्गज खिलाड़ी रिटायरमेंट की तरफ

बीसीसीआई को भारतीय टीम के लिए नया कप्तान ढूंढने की जरूरत है। इसकी वजह रोहित शर्म, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे की उम्र है। रोहित के बाद केएल राहुल और ऋषभ पंत टेस्ट टीम की कप्तानी के प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन राहुल के लगातार चोटिल होने से टीम मैनेजमेंट चिंतित है। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी।

युवा खिलाड़ियों की चोट सबसे बड़ी परेशानी

पिछले साल दिसंबर में ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। राहुल और पंत के बाद श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह टेस्ट कप्तानी के दावेदार हैं। लेकिन अय्यर और बुमराह भी चोट से जूझ रहे हैं। दोनों की सर्जरी हो चुकी है। अब टीम में वापसी के लिए तैयारी में जुटे है।

टेस्ट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदा उम्र

रोहित शर्मा- 36 साल

विराट कोहली- 34 साल

चेतेश्वर पुजारा- 35 साल

अजिंक्य रहाणे- 35

रविचंद्रन अश्विन- 36 साल

कौन होगा भारतीय क्रिकेट टीम का अगला कप्तान?

शुभमन गिल कप्तान के तौर पर अच्छा विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कई मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई है। शुभमन वनडे में दोहरा शतक जड़ चुके है। आईपीएल में भी उनका बल्ला खूब चला था। हालांकि वनडे और टी20 के लिए बीसीसीआई की पहली पसंद हार्दिक पंड्या हैं।

टेस्ट टीम की कप्तानी के दावेदार और उनकी उम्र

केएल राहुल- 31 साल

ऋषभ पंत- 25 साल

शुभमन गिल- 23 साल

जसप्रीत बुमराह- 29 साल

श्रेयस अय्यर- 28 साल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811