Let’s travel together.

छह माह तक पानी में परिश्रम,फिर तैयार होती है फसल

0 322

दमोह से धीरज जॉनसन

दमोह शहर और आस पास के तालाबों में इन दिनों लंबे-लंबे बांस लगे दिखाई देने लगे है इन्हे देखकर ऐसा लगता है कि तालाब में जहां तक जल भराव है उसे विभाजित किया गया है परंतु इसकी वजह यहां सिंगाड़े की खेती का प्रारंभ होना है जहां सिंगाड़े लगाने वालों ने नाप करके व बांस लगाकर जलीय क्षेत्र में इसका काम शुरू कर दिया है जिसकी फसल ठंड के मौसम में बाजार में बिकने के लिए तैयार होती है।

स्थानीय फुटेरा तालाब में भी काम कर रहे महेंद्र,पप्पू,बाबू,बलराम ने बताया कि सिंगाड़े तोड़ते समय ही बीज की तैयारी कर लेते है मार्च में बीज प्रस्फुटित हो जाता है तो उसे तोड़कर लगाते जाते है इसके पनपने के बाद इनकी लता लगाते जाते है जो क्रमशः बढ़ते और फैलते जाते है परंतु इनमे कीड़े लग जाते है उन्हे साफ करना पड़ता है इसके लिए दवाइयों का छिड़काव लगातार करना पड़ता है करीब छह माह मेहनत के बाद एक से डेढ़ महीने तक फसल मिलती है दो चार व्यक्ति तो प्रतिदिन यहां सफाई के लिए जरूरी है। आठ दिन के अंतराल से दवाई डालना पड़ती है छह महीने में करीब सात आठ लीटर दवाई का छिड़काव हो जाता है जिसका मूल्य करीब पच्चीस से तीस हजार रुपए तक होता है। यदि इसके पत्ते साफ रहेंगे तो उसका रस फल में जाता है अगर पत्तों में कीड़े लग जाते है तो फल कम होता है।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811