शिवपुरी से रंजीत गुप्ता
शिवपुरी शहर को फोरलेन हाईवे से जोड़ने वाली झांसी रोड की हालत इस समय खराब है। बांकड़े हनुमान मंदिर के आगे हातोद गांव तक जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस कनेक्टिविटी रोड से हजारों वाहन प्रतिदिन शिवपुरी से झांसी के बीच आवागमन करते हैं लेकिन रोड की हालत बदतर स्थिति में है। बारिश में हालत और खराब हो गई है। जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी और अन्य अफसरों को इस मामले में ध्यान देना चाहिए।