Let’s travel together.

शिवपुरी की जनसुनवाई में अपनी समस्या बताने आया था ग्रामीण अचानक हुई मौत

0 113

– शिवपुरी जनसुनवाई में बड़ा हादसा

– गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन देने पहुंचे व्यक्ति की मौत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के कलेक्टर कार्यालय में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान एक हादसा हो गया और अपनी शिकायत लेकर आए व्यक्ति की यहां अचानक मौत हो गई।

कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। जिले के ग्राम सडबू (तहसील बदरवास) के रहने वाले एक व्यक्ति अपनी पत्नी अतर बाई यादव के नाम दर्ज उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन को कोलारस से बदरवास ट्रांसफर कराने के संबंध में आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे।

अचानक हुई मौत-

आवेदन जमा करने के बाद जैसे ही बादल यादव कलेक्टोरेट परिसर से बाहर निकले, अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।

पीएम के बाद हो सकेगी स्थिति स्पष्ट- ग्रामीण की मौत का सही और सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई का बुरा हाल है-

शिवपुरी में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई का बुरा हाल है। कलेक्ट्रेट में हर मंगलवार को 400 से 500 लोग अपनी समस्याएं लेकर के आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से लोग किराया लगा करके जहां अधिकारियों को अपनी शिकायत लेकर आते हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। जिले के तहसील और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही के कारण सुनवाई न होने पर ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पर आना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी सही ढंग से सुनवाई नहीं करते। इसके अलावा पिछले दिनों क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई शुरू की थी, लेकिन इस जनसुनवाई के बाद भी लोगों की समस्याएं सॉल्व नहीं हो रही हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811