Let’s travel together.

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर CM शिवराजसिंह की रायसेन में जनसभा

0 346

शहर के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियो को जिताने की अपील

रायसेन।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन में नगर पालिका चुनाव को लेकर एक जनसभा की मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रायसेन शहर को विकसित बनाने और रायसेन का समग्र विकास करने का आश्वासन दिया । मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बनाते हुए नागरिकों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी पूर्व मंत्री एवं विधायक रामपाल सिंह सहित सभी वार्डों के अट्ठारह पार्षद मौजूद थे।

महामाया चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहां की रायसेन शहर में एक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा साथ ही रायसेन शहर के सभी वार्डों में सड़क और नालियां जैसी मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने कहा कि रायसेन शहर सहित जिले के सभी शहरों में अवैध कालोनियों को वेध और विकसित किया जाएगा ।

यहां के नागरिकों को सारी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ जी मुख्यमंत्री थे तो कहते थे खजाना खाली हो गया शिवराज खजाना खाली कर गया इसलिए विकास नहीं हो पाएगा लेकिन शिवराज सिंह के राज में कहीं कोई खजाना खाली नहीं है विकास कार्यों के लिए सरकार के पास खजाना भी है और इच्छाशक्ति भी इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थित जन समुदाय से एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811