– हाथ भट्टी शराब बेचते पकड़े गए सतीश राय और आरती कंजर
– कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की सघन चेकिंग
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिला आबकारी विभाग ने 13 अगस्त 2026 को वृत्त करैरा में बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।
वृत्त करैरा प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने करैरा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान दिनारा शीतला माता मंदिर के पास एक चाय की दुकान से 20 पाउच हाथ भट्टी शराब बेचते हुए आरोपी सतीश राय को गिरफ्तार किया गया।
इसी अभियान में ग्राम सिरसोद से आरोपी आरती कंजर को भी हाथ भट्टी मदिरा बेचते हुए पकड़ा गया। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 02 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आम जनता से मिल रही शिकायतों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में वृत्त प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज, आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक अनिल यादव और सैनिक श्रीमती ऋतु का सराहनीय योगदान रहा।
जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी नशीले पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले में अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।