Let’s travel together.

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में सांची विवि की कुलपति को अहम प्रभार, कोर कमेटी में मिली जगह

0 119

सांची विवि की कुलपति को मिली नई शिक्षा नीति से जुड़ी अहम जिम्मेदारी
कोर कमेटी में नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन देखेंगी
शिक्षा नीति के उद्देश्यों का सही ढंग से पालन संस्थानों की जिम्मेदारी

भोपाल। काशी में शिक्षा मंत्रालय के अखिल भारतीय शिक्षा समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर शिक्षाविदों के साथ संवाद किया। नई शिक्षा नीति स्कूल छोड़ चुके बच्चों को मुख्यधारा में वापस लाना, उच्च शिक्षा में मल्टीपल एंट्री और एग्जिट और डिग्री के साथ स्किल पर केंद्रित है।

शिक्षा समागम में आमंत्रित सांची विवि की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता को अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें नई शिक्षा नीति से जुड़ी कोर कमेटी में शामिल किया गया है जिसके अध्यक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान है। यह कमेटी शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को मॉनिटर करेगी। डॉ गुप्ता ने कहा कि संस्थानों पर ये अहम जिम्मेदारी है कि वे शिक्षा नीति के उद्देश्यों का सही ढंग से पालन हो। साथ ही छात्रों की अपेक्षाओं और पीएम के विजन को साकार करने की महती जिम्मेदारी भी शिक्षाविदों पर है।

प्रधानमंत्री ने शिक्षाविदों के साथ नई शिक्षा नीति पर चर्चा में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क पर भी बात की। पीएम ने कहा कि हमें इस बात का ख्याल रखना होगा कि मौजूदा जरूरतों, बच्चों की प्रतिभा और च्‍वाइस के आधार पर उन्हें शिक्षित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811