Let’s travel together.

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने किया बड़े बाबा का अभिषेक

0 143

दमोह से धीरज जॉनसन

विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन का आगमन हुआ, कुंडलपुर में रात्रि विश्राम किया। शनिवार को प्रात: कुंडलाकार पहाड़ी स्थित बड़े बाबा के विशाल मंदिर में पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किए ।बड़े बाबा के मंदिर का अवलोकन किया एवं मंदिर में की गई नक्काशी कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर  न्यायमूर्ति श्री जैन ने पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक एवं शांति धारा की साथ ही छत्र -चंवर चढ़ाने एवं आरती करने का सौभाग्य अर्जित किया। न्यायमूर्ति श्री जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुबाला जैन एवं मानव अधिकार आयोग में उप सचिव श्री सुनील कुमार जैन भी साथ पधारे।

इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, उपाध्यक्ष देवेंद्र सेठ, महामंत्री चौधरी रूप चंद जैन, समन्वयक इंजीनियर आरके जैन, मंत्री अनिल मम्मा, प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ,स्थाई आमंत्रित समिति सदस्य विपुल जैन एडवोकेट, पुरुषोत्तम जैन आदि ने न्यायमूर्ति श्री एन के जैन का शाल ,श्रीफल ,स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान अभिनंदन किया। उपसचिव श्री जैन का भी सम्मान कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। दोपहर में मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष श्री जैन ने कुंडलपुर से भोपाल की ओर प्रस्थान किया।

न्यूज स्रोत:धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811