रायसेन। जिला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक ने अत्यधिक गर्मी और तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण जिले की समस्त माध्यमिक शालाओं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया हे।इस दौरान जिले के सभी कक्षा एक से आठवीं तक निजी और शासकीय स्कूल,प्ले स्कूल,नर्सरी स्कूल तथा सीबीएससी के स्कूलों में अवकाश रहेगा।इस दौरान शैक्षणिक स्टाफ निर्धारित समय में शाला में उपस्थित रहेंगे।
