Let’s travel together.

खेत की रखबाली करने बाली बुजुर्ग महिला की हत्या,लूट के बाद हत्या की आशंका

0 153

रायसेन। स्थानीय दशहरा मैदान के पास खेत की रखवाली करने बाली बुजुर्ग महिला जसोदा बाई 80 साल की दिनदहाड़े हत्या होने से शहर में सनसनी फैल गई वही मौके पर पहुँचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा,SDOP अदिति भावसार,थाना प्रभारी आशीष सप्रे और SFL की टीम मौके पर पहुँचकर हत्या की जांच में जुट गयी है।

रायसेन के स्थानीय दशहरा मैदान के पास राकेश राठौर के खेत में रखवाली का काम करने वाली महिला बुजुर्ग महिला जसोदा बाई 80 साल की दिनदहाड़े हत्या होने से शहर में सनसनी फैल गई,बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे तक महिला को कई लोगों ने खेत पर काम करते देखा था इसके बाद अचानक महिला की हत्या की खबर आने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची बुजुर्ग महिला की छोटी बहन नर्मदी बाई जब खेत पर पहुंची तो उसने बुजुर्ग महिला जसोदा बाई के निर्वस्त्र शरीर को देखा उसके बाद परिजनों को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचे । हत्या की सूचना लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और एसएफएल की टीम के साथ निरीक्षण में लग गए।मृतक जसोदा बाई की बहन ने बताया कि उसकी बड़ी बहन के पास लगभग 75 हजार रुपये नगद और कुछ यह जेवर रखा हुआ था वह सब गायब है पुलिस इसे लूट और हत्या से जोड़कर देख रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और बहुत जल्द ही आरोपी का का खुलासा होगा और आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा वही स्थानीय प्रेसिडेंसी कॉलेज और सेंट्रल स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |     जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811