Let’s travel together.

शिवपुरी में भीषण हादसा- मुर्गी दाना से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलटा, चार की मौत

0 38

– इस भीषण हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

– टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया

– ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां और भाभी ट्रक के नीचे दब गए-

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

शिवपुरी जिले के सिरसोद थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां खुशियों से भरा एक परिवार पलभर में उजड़ गया। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मुर्गी दाना से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। इस भीषण हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई।

ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां और भाभी ट्रक के नीचे दब गए-

बताया जाता है कि शनिवार को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य (50), भाभी राजो शाक्य (22) बहन भूरिया शाक्य (19) ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रिक्शा ड्राइवर ने वाहन खड़ा किया था। इस दौरान ड्राइवर और दूल्हे की बहन पास की दुकान पर चले गए थे। तभी मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां और भाभी ट्रक के नीचे दब गए।

जेसीबी से निकाले गए शव

स्थानीय लोगों ने बताया है कि दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। करीब आधे घंटे बाद सभी को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की बहन भूरिया शाक्य की लगन आज राजगढ़ गांव में होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परिवार के सदस्य दुल्हन की विदाई के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। सबसे दुखद बात यह रही कि जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहीं आज मातम पसरा है। दूल्हे की बहन भूरिया की लगून रस्म भी आज ही होनी थी, जिसकी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811