Let’s travel together.

बेगमगंज में गेहूं ख़रीदीं शुरु,किसानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

0 81

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

तहसील में शासन द्वारा निर्धारित गेहूं खरीदी केंद्रों पर आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य विधिवत शुरू कर दिया गया है। खरीदी शुरू होते ही प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय नजर आए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम सौरभ मिश्रा तहसीलदार प्रमोद उइके ने विभिन्न ख़रीदीं केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित सोसायटी एवं वेयरहाउस प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों।

निर्धारित मापदंडों का पालन जरूरी
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने कहा कि गेहूं की ख़रीदीं शासन द्वारा तय मानकों के अनुसार ही की जाए। गुणवत्ता, तौल व्यवस्था और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि किसानों को सही मूल्य मिल सके।
किसानों से की सीधी चर्चा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। किसानों ने भी अपनी बात खुलकर रखी, जिस पर अधिकारियों ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

नियमित निरीक्षण के निर्देश
एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने निर्धारित ख़रीदीं केंद्रों का नियमित भ्रमण करें और व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी बनाए रखें।
प्रशासन का फ़ोकस साफ
किसानों को बेहतर सुविधा, पारदर्शी ख़रीदीं और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना।अनुविभागीय अधिकारी के साथ निरीक्षण में तहसीलदार प्रमोद उइके मंडी सचिव मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811