भोपाल । मप्र के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को हुए 115 जनपद पंचायतों के 8702 ग्राम पंचायतों के चुनाव में कुछ पंचायतों में धांधली की शिकायत मिली है। इन सभी जगहों पर मतदान शून्य घोषित कर दिया गया है। पुलिस ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने ऐसे 7 पंचायतों के 10 मतदान केंद्रों में दोबारा से मतदान कराने का निर्णय लिया है। इन सभी स्थानों पर 27 जून को सुबह 7 बजे से मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि 7 मतदान केन्द्रों में मतदान दूषित होने के कारण वहां पर पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं। यहां पर 25 जून को हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया गया है। पुनर्मतदान 27 जून को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।
इन जिलों के पंचायतों में होगा दोबारा से मतदान: राजगढ़ जिले की जनपद पंचायत राजगढ़ की ग्राम पंचायत बाबड़ीपुरा के मतदान केन्द्र क्र. 22 रामपुरिया में सभी पदों, (पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य), भिण्ड जिले की जनपद पंचायत रौन के मतदान केन्द्र क्रमांक 52 कन्या माध्यमिक विद्यालय पचोखरा में सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य, जिला निवाड़ी की जनपद पंचायत निवाड़ी के मतदान केन्द्र क्रमांक 80 विनवारा में समस्त पदों, जिला सीधी की जनपद पंचायत सिहावल के मतदान केन्द्र क्रमांक. 330 एवं 257 में जिला पंचायत सदस्य, जिला दमोह की जनपद पंचायत दमोह के मतदान केन्द्र क्रमांक 263 प्राथमिक शाला भवन कांकर में समस्त पदों और जिला नरसिंहपुर की जनपद पंचायत करेली के मतदान केन्द्र क्रमांक 134 आमगांव बड़ा में पंच पद के लिए पुनर्मतदान होगा। इसके पहले दतिया जिले में 2 और इंदौर जिले में एक मतदान केन्द्र में पुनर्मतदान के आदेश दिए जा चुके हैं। इसतरह से कुल 10 मतदान केन्द्रों में पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।