मण्डीदीप रायसेन से अंकित कुशवाह
मंडीदीप नगर मैं पूर्व वर्ष की तरह यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर इकाई मंडीदीप द्वारा मंडीदीप मुक्तिधाम मैं पौधारोपण किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से नीम, पीपल, बरगद, अमलतास, कनेर, पुत्रजीवा, बिल्वपत्र,आदि विभिन्न प्रकार के 125 पौधा रोपित किए गए।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य शाखा सचिव कुंडली सह सचिव अजय गौड़, एवं इकाई पूर्व चेयरमैन योगेंद्र सिंह राजपूत जीवन लाल शर्मा , चेयरमैन निर्मल यादव अध्यक्ष चंद्रशेखर चौकसे सचिव राजेश ठाकुर , रमेशचंद्र व्यास, विजय पाल,नानक राम गुर्जर, मनीष ठाकुर, बाल किशन वर्मा देवेंद्र गुर्जर, लोकेश पाल के अलावा इकाई के सभी सदस्य पौधारोपण के पुनीत कार्य में सहभागिता बने