Let’s travel together.

कब्रिस्तान रोड पर स्मैक बेचने की फिराक में खड़े व्यक्ति के पास से मिली 2 लाख की 20.75 ग्राम अवैध स्मैक

0 30

– शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा

– अब नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को लगभग 2 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

तलाशी के दौरान कब्जे से मिली 20.75 ग्राम स्मैक-

पुलिस ने बताया कि थाना देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कब्रिस्तान रोड, लुधावली के कच्चे रास्ते के पास संदिग्ध अवस्था में स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ब्रजेश पुत्र रामगिर गोस्वामी (उम्र 37 वर्ष), निवासी ग्राम जाखनौद, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

नेटवर्क का पता लगाने पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी ब्रजेश गोस्वामी के खिलाफ थाना देहात में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी से स्मैक के स्रोत और उसके नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर कैंप 2026 :टोर के ग्रामीण बच्चों को प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा     |     कुलहड़िया में तेंदुए का हमला, गाय को बनाया शिकार     |     सिर्फ खेती नहीं, प्राकृतिक खेती से बदले खेती का भविष्य,संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचा कृषि रथ     |     देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद     |     गौर महाविद्यालय में पर्यटन,यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा     |     तीन साल से प्रतिदिन चोरी हो रहा था पाइप लाइन से पानी: जल निगम ने की कार्यवाही     |     देवास जिले के टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला, एसडीओपी सोनकच्छ और नायब तहसीलदार टप्पा चिडावद निलंबित     |     मुनि श्री 108 धर्म सागर जी मुनीराज के सानिध्य में जैन संत समाधिस्थ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महामुनिराज का समाधि दिवस मनाया गया     |     CM डॉ.मोहन यादव करेंगे 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ वन-टू-वन बैठक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811