मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत पुलिस विभाग द्वारा सांची विकासखंड के एकीकृत हायर सेकेंडरी स्कूल में सृजन समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मध्यप्रदेश सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम मे दिनेश रघुवंशी थाना प्रभारी सलामतपुर , अवधनारायण राय प्राचार्य एकीकृत हायर सेकेंडरी शेरसिंह राजपूत , सरपंच ग्राम पंचायत , मार्शल आर्ट ट्रेनर दिनेश दिवाकर आरक्षक पुलिस विभाग रायसेन , निवसीड बचपन भोपाल से राजीव भार्गव, संजय सिंह, हरिओम परसाई,रिंकू दुबे ओमप्रकाश रैकवार, शिवम शर्मा निहारिका, नेहा मेहरा, पूजा कुशवाहा, प्रियंका शाक्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम मे सृजन की बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट डेमो दिया और बच्चों के द्वारा सृजन कार्यक्रम के अनुभव साझा किया गया ।

मार्शल आर्ट के साथ साथ मोटिवेशन क्लास में सायबर सुरक्षा,बाल सुरक्षा, स्वास्थ्य,जीवन कौशल, करियर परामर्श आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बच्चों द्वारा मार्शल आर्ट डेमो, पावर वाक, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी थाना प्रभारी सर द्वारा बच्चों के इस सराहनीय पहल के लिए सभी को बधाई दी सृजन कार्यक्रम को रेगुलर क्लास लगाने को लेकर विचार रखा गए।