Let’s travel together.

मुंबई कर को लगा महंगाई का डबल झटका, गैंस के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद दूध में दाम बढ़े

88

भैंस के दूध की कीमतों में एकमुश्‍त 5 रुपये का इजाफा

मुंबई । मुंबईकर पर बुधवार को महंगाई का डबल अटैक हुआ है। पहले रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्तरी और अब दूध की कीमतों में भी उबाल आया है। मुंबई में बुधवार 1 मार्च, 2023 से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। मुंबई दुग्‍ध उत्‍पादक संघ (एमएमपीए) ने भैंस के दूध की कीमतों में एकमुश्‍त 5 रुपये का इजाफा किया है।एमएमपीए की ओर से बुधवार सुबह जारी रेट के अनुसार, मुंबई में अब 1 लीटर भैंस का दूध खरीदने के लिए 85 रुपये खर्च करना होगा, जो अभी तक 80 रुपये में मिलता था। नई दरें 31 अगस्‍त, 2023 तक जारी रहेंगी और इसके बाद एसोसिएशन एक बार फिर कीमतों की समीक्षा करेगा।
मुंबई में दूध की कीमत जिस तेजी से बढ़ रही है, यह आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा। आलम ये है कि बीते 6 महीने में ही यहां दूध की कीमत करीब 10 रुपये लीटर बढ़ चुकी है। पहले सितंबर में ही 5 रुपये दाम बढ़ाए गए थे। तब भैंस का दूध 75 रुपये से बढ़कर 80 रुपये लीटर हो गया था। आज हुई ताजा बढ़ोतरी के बाद दूध की कीमत 85 रुपये हो गई है। मुंबई में भैंस ही नहीं गाय का दूध भी महंगा हुआ है। फरवरी में महाराष्‍ट्र के सभी प्रमुख गाय दूध उत्‍पादक संघों के साथ ब्रांडेड उत्‍पादकों ने भी प्रति लीटर 2 रुपये दाम बढ़ा दिए थे। दूध उत्‍पादकों का कहना है कि दुधारू पशुओं की कीमत बढ़ ही रही, उनके चारे और दाना, तुवर, चूनी, चना आदि की कीमतों में भी 25 फीसदी तक उछाल आ चुका है। इसकारण हमें दूध की कीमतों को भी बढ़ाना पड़ रहा। मुंबई में रोजाना 50 लाख लीटर से ज्‍यादा भैंस के दूध की खपत हो रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811