Let’s travel together.

दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन

0 103

बिजली कंपनी द्वारा 15 से 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने पर मचा हड़कम

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि कंपनी में जमा कराने आग्रह किया गया। जिन उपभोक्ताओं के 2000 रुपए से अधिक के बिल है उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सोमवार को दीवानगंज में बिजली कंपनी के कर्मचारी प्रेमचंद वट्टी , अभिषेक लोधी , इसराइल पठान, नवीन शाक्य, विशाल लोधी द्वारा 15 से 20 कनेक्शन काटे गए हैं। कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग द्वारा बकाया राशि अभियान चलाया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया है उन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हैं। कंपनी के सभी वृत्त कार्यालयों में समीक्षा बैठकें आयोजित कर मैदानी स्तर पर राजस्व वसूली की वृद्धि के प्रयास तेज कर दिये गये हैं। सभी मैदानी अधिकारियों को बकाया राशि वसूली करने, भू-राजस्व संहिता के अंतर्गत सी-फार्म एवं कुर्की करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने यह भी निर्देश दिये हैं कि विजीलेंस द्वारा बनाये गये प्रकरणों में बकाया राशि की वसूली भी तेज की जाए। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि काटे गये कनेक्शनों की रात्रि में चेकिंग की जाए ताकि बकायादार उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें और यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध बिजली अधिनियम-2003 की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण बनाया जाए। कंपनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि टीम भावना से कार्य कर लक्ष्य की प्राप्ति करें।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली कनेक्शन विच्छेदन की अप्रिय कार्यवाही से बचने के लिए विद्युत बिलों का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिजली वितरण कंपनी के कार्मिकों द्वारा बिजली बिल के भुगतान की रसीद मांगे जाने पर उन्हें रसीद अवष्य दिखाएं, ताकि बिजली उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा न हो।

बता दे कि इससे पहले बिजली कंपनी द्वारा कुलहड़िया, मेढकी , जमुनिया, महुआ खेड़ा सहित कई ग्रामीण अंचलों में 12 से अधिक किसानों की एक लाख रुपए से ज्यादा बकाया होने पर पानी की मोटर जप्त की गई थी। किसानों ने समाधान योजना के तहत बिल जमा कर दिया था उनकी मोटर वापस कर दी गई थी लेकिन जिन किसानों ने बिल जमा नहीं किया है उन सभी की मोटर जप्त है।

आधिकारिक बयान

दो हजार से ऊपर राशि वाले सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि अपना बिल समय पर जमा करें जिससे आने वाले समय में असुविधा ना हो। इस समय समाधान योजना चल रही है उपभोक्ता इसका फायदा उठा सकते हैं।
मनीष कुमार जूनियर इंजीनियर बिजली कंपनी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार का कहर बुलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर      |     साइट स्लो होने से सैकड़ों किसान पंजीयन से वंचित     |      बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई, बिजली कनेक्शन काटे     |     पुलिस की शाम को गश्त, नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा     |     राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और पुरातत्व विभाग को नोटिस किए जारी     |     वर्धा: प्राचीन गढ़ी,तालाब और निकट ही दिखाई देता संगम     |     किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811