शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
क्षेत्र में अपराधियों एवं असामाजिकतत्वों में कानून का भय निर्मित करके सभ्य आमजन को खुशहाल ओर निर्भीक जिंदगी जीते हुए अपने महत्वपूर्ण पर्व रमजान , होली एवं रंग पंचमी जैसे त्योहारों को आपसी सद्भभावना एवं भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाने उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशानुसार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुशे एवं एसडीओपी सोनाली गुप्ता के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी राजीव उईके के नेतृत्व में आज भारी पुलिस बल का मार्चपास्ट निकाला गया।

मार्च पास्ट थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर सागर – भोपाल मार्ग , नया बस स्टैंड ,शाहपुर – हदाईपुर , खिरिया नारायण दास, महाराणा प्रताप रोड , शिवालय चौक , गांधी बाजार , कबीट चौराहा , बजरिया , काजी मोहल्ला ,चल समारोह पक्का फाटक मार्ग से होते हुए सागर रोड पुराना से पुराना बस स्टैंड होकर वापस थाना प्रांगण पहुंचकर समापन हुआ।

थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया कि पुलिस फ्लैग मार्च का उद्देश्य कानून व्यवस्था को चाकचौबंद करने के साथ असामाजिकतत्वों को अघोषित रूप से चेतावनी देना है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए वह बख्शे नहीं जाएंगे। इसके अतिरिक्त तीनों महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए रिकॉर्डशुदा , निगरानीशुदा एवं असामाजिकतत्वों पर कड़ी नजर रखने के साथ उन्हें बांडओवर करके चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी ने गड़बड़ी की तो उसे बक्सा नहीं जाएगा।पूर्व में आदतन अपराधियों की परेड भी कराई गई थी और उन्हें भविष्य में अपराध नहीं करके की शपथ दिलाकर चेतावनी दी गई है कि अब यदि एक भी अपराध किया या फिर असामाजिक गतिविधियों में पाए गए तो बख्शा नही जाएगी ।