Let’s travel together.

ओवरलोड भूसे से भरे वाहन निकालने से लगता है बार-बार जाम, दुर्घटना का रहता है अंदेशा

0 108

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज–अंबाडी–सेमरा सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों ओवरलोड भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और छोटे मालवाहक वाहनों की आवाजाही तेज हो गई है। रोजाना निकल रहे इन भारी व ओवरलोड वाहनों के कारण मुख्य मार्गों और गांव के अंदरूनी रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि भूसा व्यापारियों द्वारा क्षमता से अधिक भूसा भरकर वाहन निकाले जा रहे हैं। कई जगह भूसे के गट्ठर सड़क के दोनों ओर लटकते रहते हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहन चालकों को रास्ता नहीं मिल पाता। संकरी ग्रामीण सड़कों पर ऐसे वाहनों के गुजरने से जाम लग जाता है और बाइक व पैदल चलने वालों के लिए खतरा बढ़ जाता है।
विशेषकर सुबह और शाम के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, खेत-खलिहान जाने वाले किसानों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर सख्ती की जाए, क्षमता से अधिक भूसा भरने वालों पर कार्रवाई हो तथा गांव के अंदर से भारी वाहनों की आवाजाही पर समयबद्ध प्रतिबंध लगाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811