Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय में अकादमिक परामर्श के लिए किया जाएगा विशेष बैठकों का आयोजन

0 24

– पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र में विद्यालय प्रबंधन समिति हुई

– विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और डीआईजी ने ली बैठक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र में विद्यालय प्रबंधन समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और डीआईजी आइटीबीपी रोशन लाल ठाकुर द्वारा की गई, जिसमें प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, विद्यालय प्रशासन प्रमुख श्रीमती पुनीता ज्योति, शिक्षक प्रतिनिधि, अभिभावकगण एवं समिति के अन्य प्रमुख सदस्यगण आलोक इंदौरिया, डॉ.मंजू वर्मा , डॉ. भारत सिंह जयंत , रमेश चंद, प्रवीण कुमार कटारिया आदि उपस्थिति रहे।
बैठक के शुभारंभ में विद्यालय प्रमुख माननीय श्रीमती पुनीता ज्योति ने सर्वप्रथम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं समिति के अन्य पसम्माननीय सदस्यों का हरित स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय की आरम्भिक स्तर की नन्हीं बालिकाओं द्वारा सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ स्नातकोत्तर शिक्षक पीजीटी कंप्यूटर साइंस अभिषेक आर्य द्वारा बैठक में चर्चित किए जाने वाले प्रमुख बिंदुओं को पीपीटी के माध्यम से क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया गया।
इनमें महत्वपूर्ण बिंदु विद्यालय में 2026-27 के लिए नवीन प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा की गई। विद्यालय में वर्ष भर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की झलकियां प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक विकास हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष माननीय रोशन लाल ठाकुर के द्वारा वर्तमान में छात्र-छात्राओं के लिए अकादमिक परामर्श हेतु छात्र -शिक्षक एवं अभिभावकों के लिए विशेष बैठकों का आयोजन करने की सलाह दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811