Let’s travel together.

युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0 63

– निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 125 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम अन्तर्गत रोजगार ,स्वरोजगार एवं अप्रेंटिनशिप मेला आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में आज 26 फ़रवरी 2026 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर शिवपुरी में युवा संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया

निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 125 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन

जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 13 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया, जिसने 181 युवक युवतियों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन कराया गया इस दौरान 125 आकांक्षी युवाओं का चयन हुआ उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किये गये।

विभिन्न विभागों के द्वारा इस माह 307 स्वरोजगारियों को किया गया लाभान्वित

विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं के 307 स्वरोजगारियों को 2 करोड़ 56 लाख से अधिक का इस माह ऑनलाइन हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया
उद्योग विभाग द्वारा संचालित उद्यम क्रांति योजना के हितग्राहियों में अशोक किरार को 2.5 लाख रुपये, बबीता राठौर को 1.6 लाख और गोविंद सिंह लोधी को 1.6 लाख,इसी प्रकार ग्रामीण आजीविका मिशन के राधा कृष्ण स्वसहायता समूह सतेरिया को 1.5 लाख, बाबा सा आंबेडकर स्वसहायता समूह को 5लाख, लोड़ी माता समूह टोका को 10 लाख, काली मैया को 1.5 लाख, बंजारे समूह को 3 लाख और जामुन समूह इंदरगढ़ को 5 लाख रुपए का सी सी एल प्रदान किए गए।
आज युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई
इस अवसर पर कार्यक्रम में आई टी आई प्राचार्य सचिन कौरव,उद्योग केंद्र के सहा प्रबंधक विवेक, ब्लॉक प्रबंधक ग्रामीण आजीविका और आई टी आई शिवपुरी का स्टाफ सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811