इंदौर। महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इन्दौर के द्वारा ४ दिवसीय (२४ से २८ फरवरी )विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एम पी काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारत सरकार मध्य प्रदेश, भोपाल के द्वारा उत्प्रेरित तथा प्रायोजित है ।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस में पोस्टर प्रतियोगिता एवम् विज्ञान में महिलाओं की भूमिका पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर, डॉ. अंगुरबाला बाफना, बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष, शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय,इंदौर, डॉ कमल कुमार सेठी, एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट, इंदौर, कार्यक्रम समन्वयक डॉ दीपक शर्मा, डॉ. सुप्रिया बंडी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। स्वागत भाषण एवं अतिथि स्वागत डॉ. आनंद निघोजकर, कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. दीपक शर्मा के द्वारा दी गई। अतिथि परिचय डॉ. शीतल भसीन एवं प्रो. दीपांशु पाण्डेय के द्वारा दिया गया।

डॉ. अंगूरबाला बाफना के द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर अपना व्याख्यान दिया।वुमन इन साइंस: कैटलाइजिंग विकसित भारत पर पोस्टर प्रतियोगिता में ७० से अधिक प्रतिभागीयो ने भाग लिया। जिसका निर्णय डॉ. कमल कुमार सेठी के किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार बी. कॉम एवं बी. एस. सी के अंतर्गत ३००० रूपये की राशि दी गई।

बी. कॉम प्रथम वर्ष के प्रथम मुस्कान पाटिल, द्वितीय रौनक शर्मा एवं तृतीय आदित्य कुमार वैश्य तथा बी. एस. सी. प्रथम वर्ष से प्रथम ऋषिका सिंह, द्वितीय हर्ष सिंह एवं तृतीय मुस्कान शुक्ला रहे।इस कार्यक्रम में कुल १०० से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. मितेश चौधरी, डॉ. दीप्ति सेठी, डॉ. संदीप कौर होरा, डॉ. गीता सुरी,प्रो. मोनिका गोस्वामी, प्रो. प्रतिभा जैन, प्रो. मोहिनी कलसेकर एवं प्रो. राजेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.सीमा शिन्त्रे एवं आभार डॉ . लाल कुमार चंदेल द्वारा दिया गया।