Let’s travel together.

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना की

0 127

नवरात्रि में दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाती है। मां की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से तप, शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम में वृद्धि होती है। मां का सच्चे मन से ध्यान करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मां की कृपा से मनुष्य का मन कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी विचलित नहीं होता।

मां ब्रह्मचारिणी साक्षात ब्रह्म स्वरूप हैं। मां ब्रह्मचारिणी पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए मां ब्रह्मचारिणी ने कठोर तपस्या की। इसीलिए मां को तपश्चारिणी भी कहा जाता है। कई हजार वर्षों तक निर्जल और निराहार रहकर मां तपस्या करती रहीं। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से सदैव विजय प्राप्त होती है। नवरात्र में दूसरे दिन सुबह स्नान कर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर शुद्धि कर लें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। मां का गंगाजल से अभिषेक करें। मां को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें। प्रसाद के रूप में फल और मिठाई अर्पित करें। धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मां की आरती करें। मां ब्रह्मचारिणी को गुड़हल और कमल का फूल पसंद है। मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाएं। मां ब्रह्मचारिणी को दूध से बने व्‍यंजन प्रिय हैं। दुर्गा चालीसा के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मां की उपासना करने से धैर्य के साथ और ज्ञान की प्राप्ति होती है। 
श्लोक-
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलु| देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा ||

ध्यान मंत्र-
वन्दे वांछित लाभायचन्द्रार्घकृतशेखराम्।
जपमालाकमण्डलु धराब्रह्मचारिणी शुभाम्॥

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811