सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
एकीकृत बाल विकास परियोजना गैरतगंज के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण में अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
विभाग ने एमपीऑनलाइन के चयन पोर्टल पर 19 फरवरी 2026 को यह सूची अपलोड कर दी है। जिसमे वार्ड क्रमांक 01 गैरतगंज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु एवं ग्राम टीला कला आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु है।
परियोजना अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी आवेदक को इस सूची या चयन प्रक्रिया पर कोई आपत्ति है, तो वे 26 फरवरी 2026 तक पोर्टल पर ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रशासन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय या अन्य किसी भी सरकारी दफ्तर में ऑफलाइन (कागजी) आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल पोर्टल के माध्यम से प्राप्त वैध आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा।