मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अंबाडी में भगवान भोलेनाथ के शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को ग्रामवासियों ने डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक उत्साह के साथ शिव परिवार की भव्य शोभायात्रा निकाली।

यह शोभायात्रा अयोध्या धाम मंदिर, गणेश चौक मंदिर, चांदनी चौक मंदिर और साहू मंदिर सहित गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गद्दी करार पहुंची। गद्दी करार क्षेत्र में नए मंदिर का निर्माण किया गया है, जहां शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।
रविवार को महा रुद्राभिषेक, खीर वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।