Let’s travel together.

सोमेश्वर महादेव मंदिर के द्वार वर्षभर खोलने की उठी मांग; मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0 31

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज  रायसेन

रायसेन किले (दुर्ग) पर स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक सोमेश्वर महादेव मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए पूरे 12 माह खोले जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से बताया गया है कि सोमेश्वर महादेव मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन एक संरक्षित स्मारक है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, इस मंदिर के ताले वर्ष में केवल एक दिन महाशिवरात्रि पर ही दर्शनार्थियों के लिए खोले जाते हैं। मोर्चा की मांग है कि इसे वर्षभर खुला रखा जाए ताकि श्रद्धालु नियमित दर्शन कर सकें। इसके अलावा रमजान की अवधि के दौरान दुर्ग परिसर में होने वाले तोप संचालन पर ‘संरक्षणात्मक पुनर्विचार’ करने का आग्रह किया गया है, ताकि ऐतिहासिक धरोहर को कोई क्षति न पहुँचे। ​ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधियों का कहना है कि रायसेन दुर्ग की पहचान यहाँ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से है। नागरिकों की गहरी आस्था इस स्थान से जुड़ी है, लेकिन प्रतिबंधों के कारण वे अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर पाते। उन्होंने शासन से आग्रह किया है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर को नियमित रूप से खोलने के आदेश जारी किए जाएं। इस अवसर पर गुलाब सिंह यादव, जवाहर चंद्रवंशी, गौरीशंकर चंद्रवंशी, राम माहेश्वरी, दीपेश तिवारी, पंकज सेन, तरबर लोधी, मोनू जैन, मनीष नायक, अंकित, मनोहर सेन, शरद प्रजापति, नीतेश, सरस जैन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हैप्पी डेज स्कूल में 28 यूनिट रक्तदान संपन्न     |     उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811