सी के पारे
इंदौर । अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में संचालित कैटालाइजर कोचिंग संस्थान के एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप सामने आया है। दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग टीचर आदेश जोशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दसवीं कक्षा के दौरान उक्त कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने पढ़ाने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। छात्रा ने घटना की जानकारी बाद में परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
अन्नपूर्णा पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है, वहीं आरोपी शिक्षक से पूछताछ की तैयारी भी की जा रही है।