Let’s travel together.

दिव्यांग किसान की कृषि तकनीकी ने रचा इतिहास, केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया सम्मान

0 190

सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन

बेगमगंज के होनहार दिव्यांग किसान मुकेश कुशवाहा ने यह साबित कर दिया है कि शारीरिक बाधाएं मजबूत इच्छाशक्ति के आगे कभी आड़े नहीं आतीं। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद उन्नत और लाभदायक कृषि के क्षेत्र में नवाचार कर उन्होंने न सिर्फ क्षेत्र बल्कि जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रकाशित पुस्तक में देश के 731 जिलों में से चयनित 110 प्रगतिशील किसानों के नवाचारों को स्थान दिया गया। इस प्रतिष्ठित सूची में बेगमगंज के किसान मुकेश कुशवाहा का लो-प्रेशर इरिगेशन सिस्टम के माध्यम से कम लागत में अधिक उत्पादन का नवाचार प्रकाशित होना जिले के लिए गौरव की बात है।

इस उपलब्धि पर रायसेन जिले की तहसील सिलवानी में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुकेश कुशवाहा को फूल-मालाओं एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटे शहर के किसान का नवाचार दिल्ली स्तर पर चयनित होना प्रेरणादायक है और अन्य किसानों को उनसे सीख लेकर आधुनिक कृषि में नवाचार करना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, बेगमगंज नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय जाट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811